रविवार, 13 जून 2021

जनता का मिला सहयोग प्रधानी चुनाव में 12 मतो से मिली विजय


सोनू कुमार यादव संवाददाता

यूपी , देवरिया ।  देवरिया जनपद के विकास खण्ड गौरीबाजार क्षेत्र के अंर्तगत नगरौली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने प्रधानी चुनाव में विजय हासिल किया है।उनके विजयी हासिल होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।वही पत्रकारों से बात चीत में मनोज कुमार ने बताया कि मैं दूसरी बार ग्राम का मुखिया बना हूँ।इसके पूर्व मैं 2005 में ग्राम सभा नगरौली का नेतृत्व करने का मौका मिला था।मैं लगातार विकास करने का कार्य किया था।फिर 2010 में जब प्रधानी का चुनाव हुआ उसमे मनोज कुमार को हार का सामना करना पड़ा।उन्होंने ने बताया कि मैं हार से निराश नही हुआ मैं लगातार जनता जनार्दन के बीच बना रहा और लोगो का सेवा करता रहा।लोगो ने मेरे मेनहत को देखा और परखा।फिर 2021 में मैं इस गांव का पुनः प्रधान बना हु।इस बार ऐसा ग्राम सभा नगरौली मे विकास कार्य करना है जिसे देख गांव की जनता खुश हो जाये और गर्व से कहे कि वाकही में मनोज कुमार ग्राम प्रधान के लायक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से ऊपर के शैक्षणिक संस्थानरेस्टोरेंट सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार होंगे संचालित

समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब होंगे कार्य जिम खोलने की भी अनुमति कोविड हेल्प डेस्क की स्थाप...