2- कमर और पेट की चर्बी घटाएं - ऑफिस में लगातार कुर्सी पर बैठे रहने या अन्य किसी कारण से अब अधिकतर लोगों के पेट निकल आए हैं और कमर पर भी अच्छी - खासी चर्बी चढ़ गई है इस चर्बी को घटाने के लिए कटिचक्रासन के अलावा तोलांगुलासन भी उत्तम है ।लेकिन आप चाहे तो यह आसन भी आजमा सकते हैं - वृक्षासन , ताड़ासन , त्रिकोणासन , पादस्तासन, आजनेय आसन और वीरभद्रासन भी कर सकते हैं ।
3- कमर दर्द - मकरासन ,भुजंगासन ,हलासन और मत्स्येन्द्र आसन के अभ्यास से कमर का दर्द मिट जाता है
4- कब्ज रोग के लिए - ब्रज आसन, सुप्तवज़सन, मयूरासन ,पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, मत्स्यासन, कुर्समासन ,चक्रासन, योग मुद्रा और अग्निसार क्रिया लाभदायक रहती है ।
5- झड़ते बालों के लिए - बालों के झड़ने का कारण है शहर का प्रदूषण धूल-धुआं और दूषित भोजन पानी । इसके अलावा तनाव और अवसाद। प्रदूषण से त्वचा रूखी हो जाती है रूखी त्वचा में डैंड्रफ हो जाते हैं और रूखी त्वचा चर्म रोग का कारण भी बन सकती है । इसे दूर करने के लिए करें ।ब्रजासन के बाद कुर्नमासन करें ।फिर उष्टासन करें ।पवनमुक्त आसन के बाद मत्स्यासन करें फिर कुछ देर विश्राम करने के बाद शीर्षासन करें । आसनों को करने के बाद अनुलोम - विलोम प्राणायाम करें और फिर 5 मिनट का ध्यान करें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें