शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से ऊपर के शैक्षणिक संस्थानरेस्टोरेंट सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार होंगे संचालित


समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब होंगे कार्य

जिम खोलने की भी अनुमति

कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना और कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन

देवरिया (सू0वि0) 12 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बताया कि जनपद में दिनांक 14 फरवरी से नर्सरी/कक्षा 1 से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे। रेस्टोरेंट्स, फ़ूड ज्वाइंट्स तथा सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार संचालित होंगे। समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। 
      जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में प्रभावी रूप से कमी होने के दृष्टिगत निर्णय लिया गया है कि नर्सरी से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान कोविड गाइड लाइन यथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना के साथ खुलेंगे। विद्यालयों को समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत अन्य निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
        रेस्टोरेंट्स होटल के रेस्टोरेंट फूड ज्वाइंट एवं सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के साथ संचालित होंगे। इनमें भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी तथा थर्मल स्कैनिंग एवं मास्क के साथ ही प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। समस्त सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे एवं कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
      जनपद में संचालित समस्त जिम को खोलने की अनुमति रहेगी। स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क पूर्व की भांति बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त उल्लेखित स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। संस्थानों द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षकों की हुई तैनाती




 देवरिया (सू0वि0) 10 फरवरी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया है कि  मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ , द्वारा जनपद में सकुशल शांतिपूर्ण निर्वाचन कराए जाने हेतु सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षकों की तैनाती की गई है।
          अपर जिलाधिकारी ने इस जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के विवरण में बताया है कि 336- रूद्रपुर हेतु  नरेन्द्र दुग्गा (मोबाइल नंबर 9425582003, 7380679122), 337- देवरिया हेतु एस जे चिरु(मोबाइल नंबर 7358687333,8355079120), 338-पथरदेवा हेतु सी एन मीना नागराज(मोबाइल नंबर 9980095995, 8931003275), 339-रामपुर कारखाना हेतु मनोज कुमार साहू(मोबाइल नंबर 7719935550, 9839908807), 340- भाटपार रानी हेतु तरुण भटनागर(मोबाइल नंबर 9425191559, 8931003390), 341- सलेमपुर (अ0जा०) हेतु डा राजेन्द्र भारुद(मोबाइल नंबर 7588868585, 8931003327) तथा 342-बरहज हेतु एस जयंथी(मोबाइल नंबर 9442007447, 8931003423) को सामान्य प्रेक्षक नामित किया गया है, जो 11 फरवरी से 10 मार्च तक जनपद में निर्धारित विधानसभाओं हेतु तैनात रहेगें। इसी प्रकार सभी विधानसभा हेतु पुलिस प्रेक्षक सुशमित विश्वास(मोबाइल नंबर 9001999970) को नामित किया गया है, जो 11 फरवरी से 03 मार्च तक जनपद में रहेगें। उन्होने सभी लाइजन आफिसर को निर्देशित किया है कि प्रेक्षण गण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें।
 

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

आपदा मित्र परियोजना हेतु पूर्व सैनिकों का होगा प्रशिक्षण



 देवरिया (सू0वि0) 09 फरवरी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अ0प्रा0) जनपद देवरिया के सभी पूर्व सैनिकों को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा वालेन्टियर्स को आपदा मित्र के रूप में राज्य आपदा मोचन बल के माध्यम से प्रशिक्षण लखनऊ में दिया जा रहा है, जो 12 दिवसों का आवासीय कार्यक्रम है । इस जनपद से आपदा मित्र परियोजना हेतु पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाना है । उक्त के सम्बन्ध में उन्होने अपेक्षा किया है कि जिस पूर्व सैनिक का उम्र 50 वर्ष से कम है कार्यालय में आकर अपना विवरण 15 फरवरी 2022 तक प्रस्तुत करें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके ।
 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण



मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का लिया जायज़ा

मतदान के लिए बने सौहार्दपूर्ण माहौल:जिलाधिकारी

ग्रामीण समाज के हितधारकों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए मांगा सहयोग

देवरिया (सू0वि0) 09 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव पूर्णतया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होंगे और शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चुनाव के दौरान इसमें बाधा पहुंचाने वाले शख्स के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम समाज के सभी हितधारकों से मतदान के दिन सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
        जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्रा सर्वप्रथम वनरेबल बूथ प्राथमिक विद्यालय कतरारी नंबर 1, ब्लॉक देवरिया सदर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, कोटेदार सहित ग्राम समाज के विभिन्न हितधारको से संवाद स्थापित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सौहार्द पूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। गांव में 13 लोगों के शस्त्र जमा करा लिए गए हैं और 80 लोगों को 107/16 में निरुद्ग किया गया है।
      इसके पश्चात देवरिया सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या बुजुर्ग में वनरेबल श्रेणी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर आगामी विधानसभा चुनाव में 6 बूथ प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने मतदान के दिन सभी वोटरों को बिना किसी बाधा के मतदान केंद्र तक जाने के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी तरह की चूक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत उपलब्धता का निरीक्षण किया।
       पूर्व माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर बाँसपार में निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव तथा कोटेदार को मतदान के दिन शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने का निर्देश दिया। गांव में चार लोगों के असलहे जमा करा लिए गए हैं जबकि 107/16 के 40 मामले और 110G के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय खोरमा, रुद्रपुर में रैंपवे को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। गांव के 8 लोगों के असलहे जमा करा लिए गए हैं। 19 लोगों को 107/16 में तथा तीन लोगों को 110 G में निरुद्ध किया गया है।
      जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि क्रिटिकल एवं वनरेबल बूथों पर पूर्व के चुनाव इतिहास को देखते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई जा रही हैं और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा गया है। मतदान केंद्रों की सुरक्षा की कमान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के हाथ होगी। डीआईजी पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा की सभी संदिग्ध असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान डीएसओ विनय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
  

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

प्रशिक्षण में 29 पीठासीन अधिकारी तथा 47 मतदान अधिकारी प्रथम पाए गए अनुपस्थित



देवरिया (सू0वि0) 02 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्पन्न कराने हेतु आज मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज टाउन हाल में प्रथम / द्वितीय पाली में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 29 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। 
    मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एस०एस०बी०एल० इण्टरमीडिएट कालेज में प्रथम / द्वितीय पाली में कराया गया, जिसमें 47 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाये गये।  31 जनवरी एव 01 फरवरी को प्रशिक्षण में अनुपस्थित 82 पीठासीन / मतदान अधिकारी प्रथम आज उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये। सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि अपने विभाग के कर्मचारी जो प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें निर्देशित करें कि  03 फरवरी को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि को भी अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
  

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना की मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए

। विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। सचिव जी के द्वारा हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जाए और लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना की मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए।सचिव के द्वारा वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 15 से 18 एवं बुजुर्गों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और सीएमएस ए.के. शर्मा को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट चलाए जाने हेतु प्रशिक्षण दे दिया जाए, जिस पर सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।इसके उपरांत विशेष सचिव द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूछा कि प्रतिदिन कितने लोगों को फोन किया जा रहा है और इससे क्या सकारात्मक परिणाम आ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अवशेष लोगो को जल्द से जल्द सेकंड डोज लगवाये जाए। 15 से 18 वर्ष एवं बुजुर्गो को बूस्टर डोज लागाये जाने की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना की मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए



जौनपुर।। विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। सचिव जी के द्वारा हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जाए और लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना की मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए।
सचिव के द्वारा वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 15 से 18 एवं बुजुर्गों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और सीएमएस ए.के. शर्मा को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट चलाए जाने हेतु प्रशिक्षण दे दिया जाए, जिस पर सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इसके उपरांत विशेष सचिव द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूछा कि प्रतिदिन कितने लोगों को फोन किया जा रहा है और इससे क्या सकारात्मक परिणाम आ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अवशेष लोगो को जल्द से जल्द सेकंड डोज लगवाये जाए। 15 से 18 वर्ष एवं बुजुर्गो को बूस्टर डोज लागाये जाने की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

चार फरवरी से होगा नामांकन

 कलेक्ट्रेट में विधानसभावार नामांकन कक्ष निर्धारित पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर सकते हैं आवेदन।                      
 नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी     
नामांकन स्थल से 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशी वाहन सहित प्रवेश नहीं कर सकेंगे                              नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ 2 व्यक्ति ही कर सकेंगे प्रवेश।                                         .                   सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को 5 हजार रुपये की धनराशि जमानत के तौर पर करनी होगी जमा।        देवरिया (सू0वि0) 01 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के षष्ठम चरण में सम्पन्न होने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये नियत निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों कमशः 336- रूद्रपुर, 337- देवरिया, 338- पथरदेवा, 339- रामपुर कारखाना 340-भाटपार रानी, 341 सलेमपुर (अ0जा0) एवं 342 बरहज के लिये निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके अनुसार 04 फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 11 फरवरी, नाम निर्देशन की जांच 14 फरवरी, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 16 फरवरी, मतदान 03 मार्च, मतगणना 10 मार्च तथा वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा 12 मार्च निर्धारित है।         जिलाधिकारी ने बताया है कि अभ्यर्थिता वापिस लेने के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के तत्काल बाद प्रतीक आवंटन नाम निर्देशन संबंधी समस्त कार्य कलेक्ट्रेट, देवरिया अवस्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में (पूर्वान्ह 11 बजे 03 बजे अपराहन तक) होगा। विधान सभा 336- रूद्रपुर के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया कक्ष सं0 01 निर्धारित किया गया है।   इसी प्रकार 337- देवरिया के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह को नामित किया गया है तथा न्यायालय कक्ष न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी देवरिया कक्ष सं० 03  निर्धारित किया गया है। 338-पथरदेवा के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु अपर उप जिलाधिकारी  देवरिया अरुण कुमार को नामित किया गया है एवं न्यायालय उप जिलाधिकारी, देवरिया कक्ष सं० 04 निर्धारित किया गया है। 339-रामपुर कारखाना के रिटर्निंग आफिसर हेतु अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर महेन्द्र कुमार को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी देवरिया कक्ष संख्या 06 निर्धारित किया गया है। 340-भटपाररानी के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी भाटपाररानी राजपति वर्मा को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय अपर जिलाधिकारी(वि/रा) देवरिया कक्ष संख्या 07 निर्धारित किया गया है।    341 सलेमपुर के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय उप संचालक चकबन्दी देवरिया कक्ष स० 08 निर्धारित किया गया है। विधानसभा 342-बरहज के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय मुख्य राजस्व् अधिकारी देवरिया कक्ष स० 09 निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्र 04 फरवरी से 11 फरवरी तक (लोक अवकाश के दिनों को छोड़कर) रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष से पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकेगें।    अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। नामनिर्देशन पत्र प्रारूप-2ख में प्रस्तुत किया जायेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम् 04 सेट में नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अभ्यर्थी का नाम उत्तर प्रदेश की किसी भी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होना चाहिए।  यदि अभ्यर्थी जिस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर रहा है, यदि उससे भिन्न निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है तो ऐसी स्थिति में उसे अपने मतदाता होने के सम्बन्ध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।     आयोग के निर्देशानुसार कोई भी अभ्यर्थी नामनिर्देशन स्थल के 100 मीटर के परिधि के भीतर वाहन सहित प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कोविड-19 के दृष्टिगत नामनिर्देशन के प्रयोजन के लिए वाहनों की अधिकतम संख्या 02 हो सकेगी। आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के दृष्टिगत नामनिर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए अभ्यर्थी के साथ आने वाले व्यक्तियों की संख्या 02 हो सकेगी। अभ्यर्थी को अपने निर्वाचन व्यय के लिये एक पृथक बैंक खाता (चालू / बचत) नामनिर्देशन पत्र दाखिल करने की तारीख से कम से कम 01 दिन पूर्व खोलना होगा। सामान्य अभ्यर्थी को रू0 10000 तथा अनुसूचित जाति / जनजाति के अभ्यर्थी को रू० 5000 की धनराशि जमानत के रूप में जमा करना होगा। अनुसूचित जाति / जनजाति के अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को आयोग द्वारा नियत प्रारूप-26 पर वांछित सूचना शपथ-पत्र पर देनी होगी। शपथ पत्र पर किसी शपथ कमिश्नर या प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथ ली जानी चाहिए। अभ्यर्थी को सरकारी आवास के लिए भाटक (रेंट), विद्युत प्रभार जल प्रभार और टेलीफोन प्रभार के बावत् संबंधित अभिकरणों का बेबाकी प्रमाणपत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा प्ररूप-26 पर शपथ पत्र में सभी कॉलम भरे जाने आवश्यक हैं। यदि किसी मद के संबंध में कोई जानकारी नहीं है तो ऐसे कॉलमों में यथोचित टिप्पणी जैसे शून्य या लागू नहीं होता जैसा भी है उपयुक्त टिप्पणी दर्शायी जायेगी। कोई कॉलम रिक्त नहीं छोड़ना है, किसी कालम में डैश (-) करके भी नहीं छोड़ा जायेगा। . यदि अभ्यर्थी किसी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय दल अथवा उस राज्य में मान्यताप्राप्त राज्यीय दल द्वारा खड़ा किया गया है तो 01 प्रस्थापक तथा मान्यताप्राप्त दल से भिन्न अभ्यर्थियों के मामले में प्रस्थापक की संख्या 10 होगी। प्रस्थापक सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक / मतदाता होने चाहिए। नामनिर्देशन पत्र अभ्यर्थी स्वयं अथवा उसके किसी एक प्रस्थापक द्वारा प्रदत्त किये जा सकते हैं।     अभ्यर्थी प्ररूप- 26 शपथ पत्र तथा राजनैतिक दलों द्वारा खड़े किये गये अभ्यर्थी के मामले में फार्म ए और बी विलम्बतम नामनिर्देशन के अंतिम दिनांक के 03 बजे अपराहन तक प्रस्तुत कर सकते है।  राष्ट्रीय / राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न अभ्यर्थी को आयोग द्वारा अधिसूचित प्रतीक चिन्ह ही नामनिर्देशन पत्र में यथा स्थान अधिमान क्रम में भरने चाहिये।     अभ्यर्थी को अपने तथा प्रस्थापक के निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियाँ सावधानी से सही-सही भरनी चाहिये। आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचनों के संबंध में निर्वाचन व्यय हेतु 40 लाख की धनराशि अधिकतम सीमा के रूप में निर्धारित की गयी है।               अभ्यर्थी को आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा फार्मेट सी-1 पर देना होगा तथा नाम वापसी के तिथि के उपरान्त प्रत्याशी होने की दशा में उसे कम से कम 3 बार (1 अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि के 04 दिवसों के अन्दर 2 अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि से पाँचवें और आठवें दिवस के अन्दर, 3 अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि से नवे दिवस से लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस तक अर्थात मतदान दिवस से 02 दिवस पूर्व) समाचार पत्रों व टी०वी० मे प्रकाशन कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को प्रकाशन पर हुये व्यय को फार्मेट सी-4 पर अनिवार्य रूप से (निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 30 दिवसों के अन्दर अथवा निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करते समय) देना होगा। प्रारुप 2ख एवं प्रारुप 26 में एक एक फोटो चस्पा करना है तथा मतपत्र के प्रयोगार्थ अभ्यर्थी को 05 फोटो संलग्न करने है, जो नवीनतम फोटो होंगे। अभ्यर्थी से अपने नवीनतम फोटो प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जाती है, जो नामांकन की तारीख से कुछ दिन(अधिसूचना की तिथि से 03 माह के अंतर का हो) पहले का हो। फोटो व्हाइट / ऑफ व्हाइट बैक ग्राउंड में स्टैम्प आकार 2cm x 2.5cm का होना चाहिए, जिसमें पूरा चेहरा सीधे कैमरे की तरफ होना चाहिए और चेहरे की सरल अभिव्यक्ति हो तथा आँखे खुली होनी चाहिए। फोटो साधारण वस्त्र में होना चाहिए। वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। टोपी / हैट न लगाई जाये काला रंग का चश्मा भी न लगायें। अभ्यर्थी को आयोग के निर्देशानुसार फोटो के बावत् स्वयं के हस्ताक्षरित एक घोषणा भी प्रस्तुत करना होगा।

14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से ऊपर के शैक्षणिक संस्थानरेस्टोरेंट सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार होंगे संचालित

समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब होंगे कार्य जिम खोलने की भी अनुमति कोविड हेल्प डेस्क की स्थाप...