बुधवार, 19 मई 2021

बंद कमरे में मिली पिता पुत्र की लास मची सनसनी



वाराणसी। सारनाथ थानाक्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर कालोनी में स्थित एक कच्चे मकान में दो लाशें मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़ चुकी लाशों को कब्ज़े में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे।


सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आज सुबह श्रीनगर कालोनी सारनाथ निवासी अंकित मौर्या ने 112 नंबर पर कॉल करके सूचना दी थी कि उनके मकान के पास स्थित एक घर से बदबू आ रही है, शायद अंदर कोई शव है। इस सूचना पर पुलिस आयी तो घर के अंदर एक कमरे के बेड पर दो लाशें सड़ी हुई मिली हैं। लाश 7 से 8 दिन पुरानी लग रही है। 


सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आस-पास जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक जितन ओझा बिहार के भोजपुर जनपद के रहने वाले हैं और यहां रहकर पुत्र के साथ मज़दूरी का कार्य करते थे और कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। प्रथम दृष्टया बिमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों को सूचना भेजवाई जा रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से ऊपर के शैक्षणिक संस्थानरेस्टोरेंट सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के अनुसार होंगे संचालित

समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब होंगे कार्य जिम खोलने की भी अनुमति कोविड हेल्प डेस्क की स्थाप...